फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक बना मौत की वजह: कहासुनी में मारे दो मुक्के, चली गई युवक की जान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Wed, 13 Apr 2022 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में मजाक करना एक युवक को भारी पड़ गया। यहां मजाक में हुई कहासुनी के बाद एक युवक की मुक्का लगने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मामले में दो भाईयों के खिलाफ गैर इरातदन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या, मजाक बना मौत का कारण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला सराय हिमामुद्दीन में मजाक करते हुए हुई कहासुनी के बाद एक युवक के साथ मारपीट हो गई। पेट में दो मुक्के मारने के चंद मिनट बाद ही युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी हाजी शाहनवाज की मोहल्ले में ही डेयरी है। उनकी दुकान पर सरसावा क्षेत्र गांव भीतपुर निवासी दो सगे भाई सलमान और आसिफ नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक इसी मोहल्ले का रहने वाला 40 वर्षीय शाहनवाज शराब का पीता था। मंगलवार की देर रात शाहनवाज शराब के नशे में था और वह डेयरी के पास जाकर खड़ा हो गया। तभी, सलमान ने रमजान माह में भी शराब पीने पर शाहनवाज को टोक दिया।

इसी बीच कुछ और युवक भी वहां आ गए, जो शाहनवाज से मजाक करते हुए शराब पीने के प्रति उसे डांटने भी लगे। इसके बाद शाहनवाज और सलमान में आपस में कहासुनी हो गई। सलमान दुकान से बाहर निकला और उसने शाहनवाज को दो मुक्के पेट में मार दिए। जिसके बाद शाहनवाज कुछ दूर चलने के बाद बेहोश होकर सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: 16 साल पहले का वो खौफनाक मंजर... जब तड़प-तड़पकर मर गए थे लोग, छिन गईं थीं 230 परिवारों की खुशियां

विज्ञापन

इसी दौरान मस्जिद से तरावीह पढ़कर लौट रहे शाहनवाज के भाई शहजाद वहां पहुंचा और भाई को लोगों की मदद से जिला अस्पताल लेकर गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पहले युवकों के बीच मजाक हुई और जो कहासुनी में बदल गई। इसी बीच सलमान ने शाहनवाज को मुक्के मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी का भाई भी वहां मौजूद था। शहजाद की तहरीर पर सलमान और आसिफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मजाक बन गया मौत की वजह
क्षेत्रवासियों के मुताबिक शाहनवाज से नशे का आदी था। क्षेत्र के युवक उससे आए दिन गली-मोहल्ले में मजाक करते थे। रात भी सलमान के साथ मजाक से ही विवाद शुरू हुआ था, लेकिन जो झगड़े में बदल गया और शाहनवाज की मौत का कारण बन गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें सलमान शाहनवाज के पेट में मुक्के मारते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके बाद शाहनवाज जमीन पर गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें