सहारनपुर। अंडर-19 खिलाड़ियों का क्रिकेट ट्रायल 15 अगस्त को ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर सुबह नौ बजे से होगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मिले दिशा निर्देशों के तहत यह ट्रायल कराया जा रहा है। ट्रायल में केवल पंजीकृत खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को नौ बजे तक मैदान पर पहुंचना होगा। बताया कि पंजीकृत खिलाड़ियों की पूरी सूची उनके पास है। एसोसिएशन व्यक्तिगत तौर पर फोन करके भी ट्रायल की सूचना दे रही है। संवाद
बीच कुश्ती का ट्रायल 15 अगस्त को
सहारनपुर। 18 और 19 अगस्त को कासगंज में होने वाली राज्य पुरुष एवं महिला बीच कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन को 15 अगस्त को तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित राजबल कुश्ती एकेडमी में ट्रायल होगा। ट्रायल सुबह दस बजे से होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड की प्रति और फोटो लेकर पहुंचना होगा। ट्रायल में केवल वरिष्ठ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 18 वर्ष से अधिक के खिलाड़ी मेडिकल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। पुरुष 70, 80, 90 और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग तथा महिला खिलाड़ी 50, 60, 70 और 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। संवाद