फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध बिजली कटौती के खिलाफ उपभोक्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
तीतरो विद्युत केन्द्र पर धरने को संबोधित करते नगर पंचायत चेयरमैन मनोज कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। ढर्रे से उतरी विद्युत व्यवस्था को लेकर तीतरो विद्युत केंद्र पर नागरिकों ने धरना देकर आक्रोश जताया है, साथ ही व्यवस्था में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। धरने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

मंगलवार को पिछले कई दिनों से नगर सहित इससे जुड़े गांवों में नाममात्र को बिजली आने से परेशान होकर उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने बिजलीघर पहुंच कर जब अंधाधुंध बिजली कटौती की वजह जाननी चाही तो आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इस पर सभी लोग बिजलीघर प्रांगण में धरने पर बैठ गये। भाजपा नेता चौ. कुलबीर सिंह ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी प्रदेश सरकार को बदनाम करने की नीयत से जनता को परेशान कर रहे हैं। जर्जर विद्युत लाइनें दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। विद्युत निगम के कर्मचारी संसाधन होते हुए भी कार्य न कर जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि कम क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहा है। इसको स्थापित कराने का खर्च भी विभाग के कर्मचारी जनता से वसूल रहे हैं। कांग्रेस नेता चौ देवराज सिंह ने विद्युत विभाग पर बेवजह चेकिंग अभियान चलाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। धरने को समोध चौधरी, भाजपा सभासद धर्मवीर सिंह ने भी संबोधित किया। घंटों तक चले धरने के बाद विद्युतकर्मियों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या के समाधान का आश्वासन दिलाकर धरने को समाप्त कराया। इस मौके पर चौ. नेपाल सिंह, सभासद बॉबी मुखिया, रवि, सुशील, अदीब, मेजपाल, नितिन चौधरी, रोबिन सिंह, शुभम, ओमकार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें