फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों के निर्माण से होगा जलभराव का समाधान: नगरायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
14 करोड़ की लागत से महानगर में बनेंगे नए नाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। महानगर में जलनिकासी के लिए नगर निगम 41 नए नालों का निर्माण शुरू कर रहा है। इन पर 14 करोड़, आठ लाख 41 हजार रुपये खर्च होंगे।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 41 नए नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इनका शिलान्यास मेयर संजीव वालिया व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। नए नालों के निर्माण में 62 फुटा रोड पर कोरी के मकान से रजबहे चौक तक, मोहम्मद नदीम कॉलोनी में पानी की टंकी के सामने गली में, हकीकतनगर में शिव मंदिर ब्लॉक से आर ब्लॉक तक, मंगलनगर में चाइना कलेक्शन से लिंक रोड तक, दिल्ली रोड पर हसनपुर चौक से मदान बेकरी तक, शगुन पैलेस से अनुपम स्वीट तक, अनुपम स्वीट से किशोर बाग गेट तक, ओजपुरा में आंबेडकर स्कूल से पुलिया तक, वार्ड नंबर दो में पार्षद आवास के साथ वाली गली से भूमिया खेड़े तक, आईटीसी रोड पर गुरुनानक कॉलोनी से किसान मार्बल तक, माल गोदाम रोड से ओजपुरा पुलिया तक, हसनपुर चौक से पंत विहार की पुलिया तक तथा ग्राम पिंजौरा बादशाहपुर में मानसिंह के डिपो से रामनगर नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दिल्ली रोड पर भीमराव आंबेडकर गेट से गुर्जर भवन तक, जयपाल के मकान से कांशीराम कॉलोनी चौक तक, दिल्ली रोड से कुष्ठ आश्रम वाली रोड पर, कुष्ठ आश्रम से इंद्रप्रस्थ, यश विहार व अनुराग विहार की पुलिया तक, खलासी लाइन में बेदी भवन की पुलिया से शारदा नगर चौक तक, देहरादून रोड पर राकेश केमिकल्स से राधा स्वामी कॉलोनी की ओर, सक्षम हॉस्पिटल से रेनबो स्कूल वाली गली तक, गढ़ी मलूक पुलिया से महाराज सिंह कॉलेज होते हुए पुरानी चुंगी चौक तक, जैन कॉलेज रोड पर कलक्ट्रेट से मस्जिद तक, शारदानगर चौक से हॉस्पिटल होते हुए सर्किट हाउस रोड तक, नुमाइश कैंप रोड पर आनंद मेडिकल से ढमोला पुल तक, शिवेंद्र विहार में पवन चक्की से श्रीकृष्णा मंदिर तक, पुरानी चुंगी बेहट रोड चौराहे से हैदर हौजरी तक नालों का निर्माण शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें