फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में डेंगू से सिपाही की मौत, पत्नी और पांच साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 27 Oct 2021 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के घाटेड़ा गांव निवासी सिपाही सचिन कुमार (34) की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। सचिन मेरठ के हस्तिनापुर थाने में तैनात थे।
विज्ञापन
मृतक सिपाही सचिन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सहारनपुर में बुधवार को एक डेंगू ने एक सिपाही की जान ले ली। सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सिपाही की मौत के बाद उसके आवास पर पहुंचे रिश्तेदारों ने नम आंखों से विदाई दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के घाटेड़ा गांव निवासी सिपाही सचिन कुमार (34) की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। सचिन मेरठ के हस्तिनापुर थाने में तैनात थे। बताया गया कि डेंगू की चपेट में आने पर सचिन को प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाया गया। यहां हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेरठ अस्पताल में ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया था। 

यह भी पढ़ें:  गिरफ्तार: करवा चौथ के दिन लंबी उम्र नहीं, पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, नशीली चाय देकर प्रेमी को बुलाया और फिर
विज्ञापन

 
यहां बुधवार दोपहर उपचार के दौरान सिपाही ने दम तोड़ दिया। वही सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सचिन की पत्नी और पांच साल के बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन


बताया गया कि सचिन की बहन सोनम हाथरस थाने में पुलिस सब इंस्पेक्टर है और बड़ा भाई प्रवेश आर्मी से रिटायर्ड है। सिपाही की मौत के बाद ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी। महकमे के अधिकारी भी उसके घर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें