फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से सम्मानित हुए चिकित्सक और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कायाकल्प अवार्ड योजना के मानकों पर एसबीडी जिला अस्पताल खरा उतरा है। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें डीएम अखिलेश सिंह द्वारा चिकित्साधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

योजना के तहत एसबीडी जिला अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर का सुदृढ़ीकरण किया गया है। सभागार को पूरी तरह बदल दिया गया है, जिसकी दीवारों पर वॉल पैनल लगाए गए हैं। फर्नीचर पूरा बदला गया है। फर्श भी नया कराया गया है। आईसीयू की बिल्डिंग में बदलाव और सुधार किया गया है। हर्बल गार्डन की स्थापना की गई है। इस प्रकार के अनेक कार्यों के बाद जिला अस्पताल मानकों पर खरा उतरा है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में डीएम अखिलेश सिंह के द्वारा ऑपरेशन थियेटर और सभागार कक्ष का लोकार्पण किया गया। इसके बाद डीएम के द्वारा अपर निदेशक चिकित्सा अनीता जोशी, प्रमुख अधीक्षक एसबीडी जिला अस्पताल डॉ. आभा वर्मा, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, लेखा सहायक देव कुमार, विक्रांत तिवारी, डॉ. केवी सिंह, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. शिवेंद्र सिंह, सागर डाबरे, शशि सैनी, शशिबाला आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डीएम अखिलेश सिंह ने चिकित्सा में सेवाभाव रखने की अपील चिकित्सकों से की। इस मौके पर संतोष सिलवानी, जेपी चाहर, विभा धीमान, अमरजीत कौर, मंजू रानी, सविता गोस्वमी, डॉ. एके चौधरी, डॉ. केशव स्वामी, हेलन बैरट, सुधीर कुमार, मंजू रानी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें