उन्होंने कहा कि वाराणसी में छात्रा की तीन लड़कों ने हथियारों के बल पर अश्लील वीडियो बनाई और दुष्कर्म किया। प्रदेश सरकार इस घटना को छिपाने में लगी रही। प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र में हुई यह घटना देश को शर्मसार करने वाली है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि इस मामले में भाजपा के लोगों का हाथ है। सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया। 14 जनवरी को राहुल गांधी मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसी दिन जिले में पांच किलोमीटर तक न्याय यात्रा निकाली जाएगी।