फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बकाया भुगतान को लेकर गन्ना चैन में कूदे दो किसान, एक घंटा मिल रही बंद

Tue, 09 Jan 2024 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सोमवार देर रात दो किसान दया शुगर मिल की गन्ना चैन में कूद गए। कई घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद किसानों को समझाबुझाकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
गन्ना चैन में कूदे किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सोमवार देर रात दो किसान दया शुगर मिल की गन्ना चैन में कूद पड़े। एक घंटा तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद किसी तरह मिल प्रबंधन ने किसानों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके चलते एक घंटा तक चीनी मिल बंद पड़ी रही।

विज्ञापन


सोमवार रात 11 बजे भलस्वा गांव निवासी किसान अरुण राणा, अनिरुद्ध उर्फ काका दया शुगर मिल में बकाया गन्ना भुगतान की मांग करते हुए मिल की गन्ना चैन में कूद गए। चलती चैन ने दोनों युवकों के कूदने के कारण फैक्टरी को आनन फानन मे बंद करना पड़ा।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मिल प्रबंधन ने दोनों युवकों को जल्द भुगतान का आश्वासन दिया तब जाकर वे गन्ना चैन से बाहर निकले। किसानों ने बताया कि मिल प्रबंधन बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रहा है जिस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।

वहीं मिल के जीएम धनराज सिंह ने बताया की मिल  ने 17 नवंबर तक के बकाया गन्ना भुगतान कर दिया है जो शेष रह गया है उसका भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं किसानो के गन्ना चैन में कूदने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें