फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावेदारों को लेकर मंथन में जुटी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर अभी तक सिर्फ भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं, सातों सीटों पर कांग्रेस में 30 अधिक दावेदार हैं, जिनको लेकर मंथन चल रहा है। सपा और बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा होते ही कांग्रेस भी पत्ते खोलेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक इमरान मसूद के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी हाईकमान एक-एक सीट पर नफा-नुकसान देखकर प्रत्याशियों की घोषणा करने को मंथन में जुटी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। सातों सीटों पर प्रत्येक वर्ग के प्रत्याशी उतारने को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एक या दो सीट पर कांग्रेस महिला उम्मीदवार भी उतार सकती है।
वहीं, सूत्रों का कहना है कि सपा और बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा होते ही कांग्रेस भी अपने पत्ते खोलेगी। इसको लेकर स्थानीय पदाधिकारियों से भी फीडबैक लिया जा रहा है। जिले में सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस में 30 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी दावेदारी ठोक रहे हैं, जिनके नाम भी पार्टी हाईकमान को जा चुके हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का कहना है कि जल्द पार्टी हाईकमान प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रत्येक विधानसभा सीट पर दावेदारों की लंबी फौज है। लगभग उम्मदीवारों के नाम फाइनल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें