फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दौरा: योगी ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास, बोले- आतंकियों को ठोकने का काम करेंगे कमांडो

Wed, 05 Jan 2022 12:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सीएम योगी ने मंगलवार को 199 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। इस दौरान योगी ने कहा कि अब एटीएस सेंटर में तैयार कमांडो आतंकियों को ठोकने का काम करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटीएस सेंटर आतंकवाद को खत्म करने के साथ-साथ देश की सुरक्षा का मजबूत आधार बनेगा। पिछली सरकार आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेती थी, लेकिन अब एटीएस सेंटर में तैयार कमांडो आतंकियों को ठोकने का काम करेंगे। सरकार ने मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ विकास की योजनाओं को प्रदेश में लागू किया है। सीएम ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसे। सीएम ने सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर फोकस रखते हुए युवाओं में जोश भरा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवबंद में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 199 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया, साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बने 18 फायर स्टेशनों का भी यहीं से लोकार्पण किया। 

इस मौके पर आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा एक तरफ समृद्धि के कार्य हो रहे हैं तो दूसरी तरफ सुरक्षा के लिए एटीएस सेंटर खोले जा रहे हैं। जिसमें कमांडो तैयार हो रहे हैं। पहले की सरकार दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर गले लगाती थी, लेकिन अब लखनऊ से आदेश पारित होते हैं कि दंगाइयों और बेटियों के लिए खतरा बनने वालों पर ऐसी कार्रवाई करें, जो उनकी सात पीढ़ियां याद रखें। पहले एटीएस, एसटीएफ और अपराध नियंत्रण के बारे में चर्चा नहीं होती थी, जबकि अयोध्या, काशी समेत कई मंदिरों में आतंकी हमले हुए। पहले की सरकार आतंकवादियों से मुकदमे वापसी लेती थी। अब सरकार आतंकवादियों को ठोकने के लिए सेंटर बना रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

उन्होंने कहा देश के लिए जो भी खतरा बनेगा या ऐसी कोई हरकत करेगा तो उसे हमारे कमांडो ओसामा बिन लादेन की तरह बाहर निकालकर काम तमाम कर देंगे। यह काम पहले भी हो सकता था। पहले सरकार क्या कर रही थी। सपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया। लखनऊ में भाषा विश्वविद्यालय का नाम बदल डाला। कई स्मारक को तोड़ने की धमकी दी थी, लेकिन पीएम मोदी ने भीमराव आंबेडकर का भरपूर सम्मान किया। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

वहीं वाराणसी में संत रविदास की जन्म भूमि पर भव्य स्मारक और पर्यटक योजनाओं को बढ़ाने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में दशकों से विश्वविद्यालय की मांग थी। उन्होंने देश के गृह मंत्री के साथ आकर मां शाकंभरी देवी विवि की स्थापना कराई। अब मां शाकंभरी का नाम देश दुनिया में प्रसिद्ध होगा। किसानों, नौजवानों और हस्त शिल्पियों ने मेहनत से सहारनपुर को पहचान दिलाई। इसीलिए सरकार योजनाओं की सौगात दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें