उन्होंने जनता से पूछा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले राम मंदिर बनवाते। हमने विकास के साथ ही आस्था के कार्यों को भी पूरा कराया। काशी विश्वनाथ में जहां सुंदरीकरण कराया गया वहीं, अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। इसी तरह मथुरा में भी कार्य चल रहा है। अब बहू बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं, जो रात को भी कहीं भी आ जा सकती हैं।
उन्होंने कहा पूर्व की सरकार में शाम 5:00 बजते ही चौकियों पर ताले लग जाते थे। अपराधियों का भय ऐसा था कि पुलिसकर्मियों को भी अपनी जान बचाने भारी होती थी, लेकिन हमारी सरकार ने अपराधियों को उनके सही ठिकाने पर पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश अब विकास की राह पर तेजी से दोड़ रहा है। वहीं जनता खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर रही है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने टेबलेट और समार्टफोन मिलने पर युवाओं को बधाई।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा भी पूरी दुनिया में स्मार्ट दिखेगा। हमने मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की स्थापना कराई और और छात्रों की डिग्री पर भी मां शाकुंभरी देवी की फोटो लगेगी, जो पूरी दुनिया में सहारनपुर को अलग पहचान दिलाएगी। पिछली सरकारों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। सिर्फ अपराधियों का बोलबाला था इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 199 करोड की अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। विभिन्न जनपदों में बनाए गए फायर स्टेशनों का भी लोकार्पण किया।
पंडाल में लोगों को बैठने के लिए बिछाई गईं 15 हजार कुर्सियां
कार्यक्रम स्थल पर बने पंडाल में करीब 15000 कुर्सियां लोगों के बैठने को लगाई गई है। बता दें कि सिल्वर पैराडाइज के बगल में करीब 19 बीघा जमीन को खाली कराकर वहां पर विशाल पंडाल बनाया गया है।
150 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखने के साथ ही अन्य योजनाओं का भी लोकार्पण किया। क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से करीब 150 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।