हरि मन्दिर गेट पर रंगोली बनाते निगम कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर निगम द्वारा शहर के सभी प्रमुख मंदिरों पर विशेष रूप से सफाई की गई और सैनिटाइज किया गया। चूना व मैलाथियान आदि का छिड़काव भी कराया गया। मंदिरों के द्वारों पर रंगोली बनाकर उन्हें सजाया गया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्रसिंह के निर्देश पर आज प्रथम सोमवार की तड़के शहर के प्रमुख मंदिरों श्री बागेश्वर मंदिर बेहट रोड, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर धोबीघाट, श्री नारायण मंदिर गिल कॉलोनी, श्रीहरि मंदिर आवास विकास, श्री हनुमान मंदिर घंटाघर, श्रीशिव मंदिर नवीन नगर, श्री शिव मंदिर माधोनगर, श्री दुर्गा मंदिर पंजाबी बाग, रानी बाजार के सभी प्रमुख मंदिरों के अलावा श्री साईं मंदिर बेहट रोड व श्री साईं मंदिर आवास विकास को सैनिटाइज कराया गया, साथ ही चूना व मैलाथियान का छिड़काव किया गया। रंगोली बनाकर द्वारों को भी सजाया गया। श्रावण मास पर मंदिरों में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के लिए पहुंचते हैं और भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने भी अलग-अलग भ्रमण कर मंदिरों पर की गई सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
बेहट़ रोड़ स्थित साई मन्दिर में सैनिटाइजेशन करते निगम कर्मी- फोटो : SAHARANPUR