फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा के उद्घाटन पर निकाली घट यात्रा

विज्ञापन
भागवत कथा आयोजन से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। ब्रह्मलीन बाबा बंसी वाले के आशीर्वाद से हो रही भागवत कथा के उद्घाटन के अवसर पर घट यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार को नकुड़ रोड स्थित महाभारत कालीन बनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित हो रही भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम जल कलश यात्रा निकाली। इसमें 108 महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर पूरे नगर की परिक्रमा की। दोपहर के समय कलश यात्रा बनखंडी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इसके पश्चात पंडित अनिल कौशिक तथा आचार्य सुरेश शास्त्री जी ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराए।
इसके बाद कथावाचक आचार्य रजनीश ने भागवत कथा का आरंभ करते हुए कहा कि भागवत कथा मात्र कथा नहीं है, बल्कि जीवन शैली का अंग है। कथा को केवल ना सुने, बल्कि उसे अपने जीवन में अपने व्यवहार में आचरण में शामिल करें, तभी कथा सुनने का लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, पालिकाध्यक्ष सरसावा बिजेंद्र मोगा, अरविंद बाठला, अशोक धीमान, देशबंधु शर्मा, विजेंद्र कुमार, चौधरी कृष्ण, गोपाल गुंबर, सचिन सैनी, श्रवण खापरा, नेहा राणा, रुचि यादव, बृजभूषण बंसल, शिवनाथ शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें