फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दिया पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का संदेश

विज्ञापन
नेशनल पब्लिक स्कूल में आतिशबाजी ना करने की शपथ दिलाती मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम प् - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नेशनल पब्लिक स्कूल एवं पीच ग्रोव स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर इस बार पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव ने बच्चों को दीपों के त्योहार दीपावली को पटाखा मुक्त मनाने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

ज्वाला नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, विशाल कश्यप, प्रधानाचार्या सिंपल मकानी, उप प्रबंधक मनु चौहान एवं कॉआर्डिनेटर सिमरत चौहान ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली पर देश भर में लोग करोड़ों रुपये के पटाखे छुड़ाते हैं। पटाखे जलने के बाद वातावरण में अत्यधिक प्रदूषण हो जाता है। पटाखों से उठने वाला धुआं सांस के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक होता है। साथ ही पटाखे चलाते समय बच्चों को चोट लगने का भय भी बना रहता है।
इसके बाद बच्चों ने रैली निकाली। रैली में बच्चे अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। रैली ज्वाला नगर से शुरू होकर नवाबगंज, गीता कॉलोनी, लिंक रोड, मंगल नगर, बेरी बाग होते हुए नेशनल पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई। संचालन दीप्ति गोयल एवं कीर्ति बुद्धिराजा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

पीच ग्रोव स्कूल की प्रधानाचार्या रोमिला बांगा, अंजली शर्मा, रोजी, शाजिया, रेहाना, शबनूर, अमित, प्रीति शर्मा, उपासना भाटिया, इंदु मेंहदीरत्ता, प्रियंका रस्सेवट, साक्षी, शिवानी, मनस्वी, प्रियंका नारंग, भव्या, ज्योति, रजनी, वंशिका, श्रेया, सोनिया, कीर्ति, तान्या, कीर्ति सुखीजा, कोमल, सिमरन, विदुषी, मीनाक्षी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें