फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद में नहीं लगेगा छठ मेला, ना जाएं बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिहार के औरंगाबाद में छठ मेले का आयोजन नहीं हो रहा है। इस बारे में बिहार सरकार के गृह विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इस पर जिलाधिकारी सहारनपुर ने भी लोगों से अपील की है कि छठ पूजा अपने घरों में रहकर करें और बिहार न जाएं। क्योंकि औरंगाबाद में मात्र स्थानीय लोग एवं ऐसे छठ व्रतियों को ही पूजन की सशर्त अनुमति होगी, जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार राज्य के गृह विभाग द्वारा निर्देश दिए हैं कि औरंगाबाद में महत्वपूर्ण घाटों पर छठ पर्व के दौरान अत्यधिक भीड़ होती है। इससे दो व्यक्तियों के बीच सामाजिक दूरी का पालन करा पाना कठिन है। कोरोना वायरस का संक्रमण एक दूसरे के स्पर्श से, एक स्थान पर अधिक संख्या में एकत्रित होने से, एक दूसरे की स्पर्श की गई वस्तु को स्पर्श करने तथा तालाब, पोखर, नदी, कुंड में संक्रमित व्यक्ति के साथ स्नान करने से हो सकता है। ऐसे में लोगों को अपने घरों पर ही छठ पूजा करनी चाहिए। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें