संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सौ एवं इससे अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया गया। रविवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर जनपद की सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में तहसील सदर क्षेत्र के वृद्ध मतदाताओं को सम्मानित किया गया। इनमें इशाक निवासी मानकमउ, जिन्दी बेगम निवासी रसूलपुर पापड़ेकी, असलुपन निवासी उमाही, जरीफ अहमद निवासी चन्दौली, रामानन्द निवासी चौरादेव, रेशमी निवासी हरियाबांस और अमर सिंह निवासी टीआरओ कंपाउण्ड शामिल हैं। इन्हें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तहसील नकुड़ में विधानसभा क्षेत्र नकुड़ एवं गंगोह में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उपजिलाधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 100 वर्ष और इससे अधिक आयु पूरी कर चुके मतदाताओं को सम्मानित किया गया। इनमें चमनी निवासी ग्राम साढौली, विद्या ग्राम नयागांव, पुन्नामल शर्मा निवासी कस्बा नकुड़ एवं रशीदन निवासी ग्राम बाढ़ीमाजरा शामिल हैं।
तहसील बेहट में शमशेर, मुनफैत अहमद, यामीन, पीरूबख्श, नजीर, रामसिंह, जीजन, रशीला आदि को उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने सम्मानित किया। तहसील रामपुर मनिहारान में काटू निवासी मोहल्ला इकराम, सुक्कड़ निवासी मोहल्ला इकराम, बनारसी निवासी ग्राम कुराली, मेहर सिंह निवासी ग्राम कुराली और ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला इकराम को सम्मानित किया गया।