फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एशियन गेम्स में सहारनपुर के कार्तिक ने देश के लिए जीता रजत पदक

Sun, 01 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कार्तिक कुमार
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव शिमलाना के किसान धीर सिंह के बेटे कार्तिक कुमार ने एशियन गेम्स की दस हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल कर देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। कार्तिक की उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। कार्तिक इससे पहले भी अनेक प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्तिक कुमार जुनूनी खिलाड़ी है, जिसने चीन में चल रहे एशियन गेम्स की दस हजार मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए देश की झोली में रजत पदक डाला है। इससे पहले कार्तिक अनेक बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ा चुका है। जनवरी 2018 में कार्तिक ने जापान के गीफू शहर में आयोजित 18वीं एशियाई जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दस हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था।
कार्तिक अंबेहटा चांद स्थित जनता इंटर कॉलेज का छात्र रहा है। वर्तमान में कार्तिक नेवी में सब इंस्पेक्टर हैं। डॉ. गुप्ता ने प्रतियोगिता से लौटने पर कार्तिक का भव्य स्वागत और सम्मान करने की बात कही है। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष सुषमा बजाज, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना, काशी नरेश यादव, प्रो. संदीप गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, रामशरण, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कार्तिक को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें