फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने पर चार नामजद, 100 अज्ञात पर केस दर्ज, DJ सिस्टम लगे दो वाहन जब्त

Fri, 17 May 2024 05:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर चार नामजद समेत 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही डीजे सिस्टम लगे दो वाहन भी जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर केस दर्ज। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बेहट में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज द्वारा बिना अनुमति शोभायात्रा निकाले जाने के मामले में बेहट पुलिस ने चार नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डीजे सिस्टम लगे दो वाहन भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फतेहपुर कलां के जय किसान शाकंभरी देवी इंटर कॉलेज में क्षत्रिय समाज द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों ने बिना अनुमति शोभायात्रा निकाली थी, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया था, लेकिन क्षत्रिय समाज के लोग नहीं माने थे।

इस मामले में उप-निरीक्षक रौबिल्स कुमार की तहरीर पर नरेंद्र चौहान निवासी गांव समसपुर नौगांवा, मनोज निवासी गांव चुहड़पुर कलां, हिमांशु निवासी गांव जहानपुर, कान्हा राणा निवासी रायपुर को नामजद करते 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थी दोनों, सामने आई वारदात की बड़ी वजह
विज्ञापन

उधर, सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि आचार संहिता में शोभायात्रा की अनुमति नहीं थी। फिर भी जबरदस्ती गाड़ियों और बाइकों से शोभायात्रा निकाली गई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही; पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें