फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बना श्रद्वालुओं से भरा केंटर, सभी 27 लोग सुरक्षित

विज्ञापन
आग की लपटों से घिरा कैंटर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
आग का गोला बना श्रद्धालुओं से भरा कैंटर
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के कलसिया रोड पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। कार से टकराने के बाद बाइक श्रद्धालुओं से भरे कैंटर के नीचे आ गई और सड़क पर रगड़ लगने से उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि सभी श्रद्धालु समय रहते नीचे उतर गए। इसके बाद आग से धूं धूं कर गाड़ी जल कर कबाड़ में तब्दील हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के छपार निवासी सुरेश पुत्र नकली अपने परिवार और पड़ोस के 27 लोगों के साथ मां शाकंभरी देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कैंटर गाडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर भादो गांव से आगे कलसिया रोड पर पहुंची तो सामने से आ रही एक बाइक कार की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर कैंटर के नीचे आ घुसी। जब तक कैंटर चालक अपनी गाड़ी के ब्रेक लगाता बाइक में कैंटर के साथ सड़क पर रगड़ खाने से उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कैंटर ने भी आग पकड़ ली। इससे कैंटर में सवार श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन फानन में वे नीचे उतर गए। कैंटर में रखा सामान और सिलिंडर आदि भी उन्होंने समय रहते ही नीचे फेंक दिया। इसके बाद देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों से घिर गई। थाना पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि बाइक सवार भी दुर्घटना के बाद एक तरफ जा गिरा जिससे वह भी बच गया और समय रहते सभी श्रद्धालु केंटर से नीचे उतरने में सफल रहे। इसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि श्रद्धालु जहां भी जाना चाहेंगे, उनके लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था कराई जा रही है। दुर्घटना के बाद बाइक सवार सहित सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें