फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उपद्रवियों के घर पर चला बुलडोजर, 29 गिरफ्तार

विज्ञापन
सहारनपुर में उपद्रव करने वालो के मकान पर बुलडोजर चलवाता प्रशासन का का बुलडोजर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर चौक पर बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर प्रदर्शन, पथराव और तोड़फोड़ करने में शामिल दो उपद्रवियों के घर पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने शनिवार को 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 45 आरोपी शुक्रवार को पकड़े गए थे। जिले में दर्ज चार स्थानों पर दर्ज मामलों में पुलिस अभी तक 64 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बवाल में पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है। शनिवार को पुलिस ने बवाल में शामिल दो उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज में खाता खेड़ी निवासी अब्दुल वकीर और 62 फुटा रोड कॉलोनी निवासी मुजम्मिल की पहचान की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जांच करने पर पाया गया कि दोनों आरोपियों के मकान बिना मानचित्र पास कराए अवैध रूप से बनाए गए हैं। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण, नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों के आवास पर जाकर जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मकान के गेट, छज्जे आदि बुलडोजर से तोड़ दिए गए। एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश डाल रही है।
उधर, एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शुक्रवार को बिना अनुमति के जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और बाजार बंद कराने तथा इस दौरान बवाल करने की घटना में शहर कोतवाली के अलावा देवबंद, देहात कोतवाली और मिर्जापुर थाने पर चार मुकदमे दर्ज कराए गए है। इन मामलों में पुलिस अभी तक 64 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सहारनपुर में उपद्रव करने वालो के मकान पर बुलडोजर चलवाता प्रशासन का का बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बवाल के बाद गिरफ्तार किये गये उपद्रवी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बवाल के बाद गिरफ्तार किये गये उपद्रवी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बवाल के बाद गिरफतार किये गये उपद्रवी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें