कल हु्ऐ बवाल के बाद नक्खासा बाजार से हुई ग्रिफ्तारी के विरोध बाजार बंद कराती भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। घंटाघर पर उपद्रव के मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर नखासा बाजार में एक कारोबारी के पुत्र की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश दी, जिसका कारोबारी ने विरोध करते हुए बाजार बंद करा दिया। बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार खुलवा दिया, जब व्यापारी को उसके पुत्र की फुटेज दिखाई गई तो व्यापारी और एकत्र हुए लोग वहां से चले गए। इसके बाद बाजार खुल गया।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे पुलिस टीमों ने नखासा बाजार में एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। घंटाघर पर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस एक कारोबारी के पुत्र को पकड़ने गई थी, जिसका व्यापारी ने विरोध कर कुछ दुकानों को बंद करा दिया। इसके बाद पुलिस ने एक वीडियो व्यापारी को दिखाया कि उसका पुत्र भी उपद्रव करने में शामिल हैं। इसके बाद मौके पर एकत्र हुए लोग और व्यापारी वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस ने बाजार खुलवा दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि उपद्रव में व्यापारी का पुत्र शामिल है, जिसकी फुटेज भी पुलिस के पास है। बाजार बंद कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने बाजार खुलवा दिया।
अफवाहों का बाजार रहा गर्म
नखासा बाजार बंद होने की अफवाह पूरे शहर में फैल गई। लोगों को लगा की मामला बढ़ गया है। लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर मामले की जानकारी ली, लेकिन पुलिस द्वारा बाजार खुलवाने के बाद अफवाहों का बाजार ठंडा हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
कल हु्ऐ बवाल के बाद नक्खासा बाजार से हुई ग्रिफ्तारी के विरोध बाजार बंद कराती भीड़ घटना पहुंची आरए- फोटो : SAHARANPUR