फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई दशक बाद भी नहीं बना पूर्वी यमुना नहर पर पुल

विज्ञापन
- जर्जर हाल में रामपुर मनिहारान से गंगोह मार्ग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ढाई दशक बाद भी नहीं बना पूर्वी यमुना नहर पर पुल
विज्ञापन

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने साढ़े चार साल में विकास कार्य कराने के कई दावे किए हैं। कई प्रमुख कार्य हुए हैं, लेकिन कई अधूरे हैं। खास बात यह है कि करीब ढाई दशक से कल्लरपुर के निकट पूर्वी यमुना नहर पर पुल निर्माण की मांग हो रही है, जो आज भी पूरी नहीं हो सकी है। इसके अलावा रामपुर मनिहारान के बीच से बहने वाला रेहड़ी रजबहा गंदगी से अटा है, इसका सुंदरीकरण होना है, लेकिन एक साल पूर्व सर्वे होने के बावजूद कोई कार्य नहीं हो सका है। पेश है रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र को लेकर रिपोर्ट।
पशु
चिकित्सालय पॉलीक्लीनिक नहीं हुआ हैंडओवर
कस्बा रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड पर पशु चिकित्सालय पॉलीक्लीनिक बनकर तैयार हो चुका है। स्टाफ के लिए आवासों का निर्माण होने के बाद रंगाई पुताई का कार्य अंतिम दौर में है। अभी यह विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ और ना ही स्टाफ की तैनाती हो पाई है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान-गंगोह मार्ग है बदहाल
कस्बा रामपुर मनिहारान से गंगोह को जाने वाले मार्ग की हालत काफी समय से खराब है। मार्ग में गड्ढे हैं, जिस कारण आवागमन बाधित होता है। बरसात के दिनों में तो बहुत बुरा हाल हो जाता है। लोग इस मार्ग को बनाए जाने मांग करते आए हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
एक साल पहले हुआ था सुंदरीकरण के लिए सर्वे
शिवपुरी निवासी गौरव गुप्ता का कहना है कि रजबहे में गंदगी का ढेर लगा है। पानी इसमें आता नहीं है, गंदगी अटी हुई है। इस कारण मच्छरों का भी प्रकोप बना है। कई उद्योगों का केमिकलयुक्त पानी भी रजबहे में छोड़ा जा रहा है। आसपास कॉलोनी वाले दुखी हैं।
- मोहल्ला पीपलतला निवासी राहुल कुमार का कहना है कि रामपुर मनिहारान से गंगोह मार्ग की हालत काफी समय से खराब है। इसकी मरम्मत तक नहीं हो पाई है। इस कारण मार्ग पर आवागमन बाधित है।
विज्ञापन

विधायक के दावे
- पशु चिकित्सालय पॉलीक्लीनिक का करीब 6 करोड़ से निर्माण
- सढ़ोली हरिया में 8 करोड़ की लागत से राजकीय बालिका महाविद्यालय का निर्माण
- अस्थायी तहसील के लिए जमीन की खरीद और बिल्डिंग के लिए बजट जारी कराया।
- रेहडी रजबहे के सुंदरीकरण व सड़क निर्माण के लिए 2.34 करोड़ रुपये मंजूर कराए।
- पर्वी यमुना नहर पर शेरपुर में दो करोड़ रुपये से पुल का निर्माण
- 12 पानी की टंकी का निर्माण करीब 22 करोड़ रुपये में
- हिंडन नदी के रपटे पर 14 करोड़ से पुल का निर्माण कराया।
- श्री बाबा सिद्ध पीठ सोना अर्जुनपुर को पर्यटन स्थल घोषित कराकर 50 लाख रुपये आवंटन कराए।
- फायर ब्रिगेड की बिल्डिंग की घोषणा कराई, जमीन की तलाश जारी
- रामपुर व नागल ब्लाक के गांव में 100 से अधिक सीसी सड़कों व खड़ंजों का निर्माण कराया।
साढ़े चार साल के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए हैं। प्रयास यही रहा कि ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का समाधान कराया जाए। जो परियोजनाएं अधूरी हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा। -- देवेंद्र निम, विधायक, भाजपा, रामपुर मनिहारान

- रामपुर मनिहारान में गंदगी से घिरा रजबहा- फोटो : SAHARANPUR

-- गौरव गुप्ता, रामपुर मनिहारान- फोटो : SAHARANPUR

- राहुल कुमार, रामपुर मनिहारान- फोटो : SAHARANPUR

- कल्लरपुर के निकट पूर्वी यमुना नहर का टूटा हुआ पुल- फोटो : SAHARANPUR

- देवेंद्र निम, विधायक, भाजपा, रामपुर मनिहारान- फोटो : SAHARANPUR

- रामपुर मनिहारान में बनकर तैयार हुए पशु चिकित्सालय पॉलीक्लीनिक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें