फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में श्मशान घाट में पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, जांच पड़ताल में हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 04 Sep 2024 04:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के नानाैता क्षेत्र में श्मशान घाट में नीम के पेड़ पर युवक युवती के शव लटके मिले। सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बड़ा खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नानौता थाना क्षेत्र के गांव खुडाना के श्मशान घाट में खड़े नीम के पेड़ पर बुधवार सुबह एक युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले। पास ही युवक की बाइक खड़ी थी। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शवों को नीचे उतरवा कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस ने शवों की पहचान कराई तो उनकी पहचान खुडाना निवासी सचिन सैनी (22) पुत्र लक्ष्मी चंद और बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव दल्हेडी निवासी सलोनी (20) के रूप में हुई है। दोनों नायलाॅन की रस्सी से बने फंदे में पेड़ पर लटके हुए थे।

यह भी पढ़ें:  West UP News Live: सहारनपुर में पेड़ पर लटके मिले युवक युवती के शव, BJP नेता के डेयरी फार्म पर गुलदार का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक युवती के शव मिले - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि दोनों एक ही बिरादरी के थे। थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युगल ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्याकर यहां लटकाया है।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम पर भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें