भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में खड़े किए ट्रैक्टर।
- फोटो : amar ujala
उधर, मुजफ्फरनगर में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतारू हो गई है, किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: करवाचौथ पर ही सात जन्मों के रिश्ते का ‘कत्ल’, प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपहरण और फिर मार डाला
इससे पहले किसान काफिले के रूप में जिले के विभिन्न मार्गों से कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं शहर के प्रकाश चौक और कोर्ट रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।