फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद भाजपा करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के साथ राजनीतिक दलों में भी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दलों ने प्रत्याशियों पर मंथन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही दावेदारों के दिल की धड़कन भी बढ़ गई है। भाजपा जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 20 जनवरी तक अपनी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन

भाजपा में दावेदारों की बढ़ी संख्या, कट सकता है टिकट
जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में भाजपा के उम्मीदवार हैं। टिकट को लेकर दावेदारों ने पार्टी हाईकमान में शीर्ष पदाधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। महानगर सीट पर भाजपा के छह से आठ, देहात विधानसभा सीट पर चार से छह, बेहट पर भी चार से छह, नकुड़ सीट पर चार, गंगोह पर तीन से चार, देवबंद में चार से छह, रामपुर मनिहारान सीट पर भी तीन से चार प्रमुख दावेदार हैं। इनके अलावा कई अन्य उम्मीदवार चुनावी ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, पार्टी सूत्रों के अनुुसार मौजूदा विधायकों में दो एक या दो विधायक का टिकट कट सकता है।
कांग्रेस भी जल्द करेगी घोषणा
कांग्रेस ने भी प्रत्येक विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसको लेकर पार्टी हाईकमान ने उम्मीदवारों की सूची मांगी हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को टिकट देगी। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि इसी सप्ताह पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
विज्ञापन

सीटों को लेकर सपा-रालोद में मंथन जारी
सहारनपुर। सपा और रालोद गठबंधन से चुनाव लड़ेगी। जिले की सातों सीटों को लेकर दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों के बीच मंथन जारी है। वैसे रालोद यहां पर दो सीट देवबंद और रामपुर मनिहारान पर अपना दावा कर रही है। बाकी पांच सीट बेहट, सहारनपुर देहात, नगर, गंगोह और नकुड़ सपा के खाते में जा सकती है। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने बताया कि पार्टी हाईकमान सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द घोषणा करेेगा। रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर का कहना है कि पार्टी हाईकमान जो भी निर्णय लेगा गठबंधन एकजुट होकर प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें