जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी द्वारा एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी पर भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जमीयत के जिस माननीय नेता ने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की है आजादी से लेकर आज तक उनके परिवार ने देश में अस्थिरता पैदा करने का काम किया है।
शनिवार को भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के बयान पर कटाक्ष करते उसे निंदनीय और संप्रदायिकता को दर्शाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिस माननीय नेता ने मुख्यमंत्री योगी पर टिप्पणी की है उनसे उत्तर प्रदेश सरकार या भारतीय जनता पार्टी को प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मदरसों से निकलने वाली विचारधारा ने विश्व में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रखा है। जिसके लिए जमीयत उलमा-ए- हिंद जैसे संगठन जिम्मेदार हैं। विधायक ने मदनी परिवार पर भी हमला बोला। कहा कि आजादी से लेकर आज तक उनके परिवार ने देश में अस्थिरता पैदा करने का काम किया है। कुंवर बृजेश सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि जिस प्रकार की संस्कृति देवबंद के संगठन और मदरसे अपना रहे हैं वह भविष्य में विश्व के लिए खतरा साबित होगी।
यह भी पढ़ें: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत
इंटरव्यू में यह बोले थे मौलाना महमूद मदनी
एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में मौलाना महमूद मदनी ने कहा था कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद अक्षम और घटिया मुख्यमंत्री हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सीएम योगी धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे केवल मुसलमानों को नहीं बल्कि देश के सभी वर्गों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
यह भी पढ़ें: यूपी: घर से मंदिर के लिए निकली थी युवती, सिरफिरे आशिक ने रास्तें में रोककर बरसाईं गोलियां, फिर खुद घर जाकर उठाया खौफनाक कदम