आयुष्मान योजना में शामिल अंतोदय कार्ड धारक महिला को आयुष्मान कार्ड देते पूर्व सांसद राघव लखन पा?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अब अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सकेगा। जनपद में 54619 परिवार अंत्योदय कार्ड धारक हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों कार्ड वितरण के लिए शुक्रवार को टीवी सेनेटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया की प्रदेश सरकार ने सभी अंत्योदय कार्ड (लाल राशन कार्ड) धारक परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान योजना में शामिल किया है। उन्होंने बताया किस जिले में 54619 परिवार अंत्योदय कार्ड धारक हैं, जिनमें से अनेक परिवार पहले से ही योजना का हिस्सा है। जिनमें से करीब 3000 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष परिवारों को अब योजना से जोड़ा जा रहा है। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। आयुष्मान योजना में शामिल परिचय गरीब व्यक्ति बड़े और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा रहे हैं। कार्यक्रम में आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. रघुवीर सिंह, क्षेत्रीय पार्षद कंचन धवन, पार्षद पति सुरेंद्र धवन, रेखा रोहिला, निशांत, हिमांशु, संजय कश्यप, रविंद्र, बालेश्वर, यशपाल, शुभम आदि मौजूद रहे।
श्रमिकों के कार्ड बनाने में पहली रैंक
आयुष्मान योजना से श्रमिकों के परिवारों को भी जोड़ा गया है। जनपद में 46175 योजना के पात्र बने हैं। अभी तक 6000 से अधिक श्रमिकों के कार्ड बनाकर सहारनपुर प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसके अलावा योजना में शामिल सभी पात्रों के कार्ड बनाने के मामले में सहारनपुर सातवें स्थान पर है। अभी तक कुल लाभार्थियों करीब 600000 में से जनपद में 223000 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।