फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में बड़ी वारदात: युवक की गला रेतकर हत्या, भाई और मामा ने दिया घटना को अंजाम

Fri, 04 Oct 2024 12:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिले में दबनी वाले कब्रिस्तान के पास मिला शव, पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव दबनी कब्रिस्तान के पास मिला। भाई और मामा ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


देहात कोवातली के हनुमान नगर मोहल्ले का रहने वाले वसीम (28) का शव थाना देहात कोतवाली के दबनी वाले कब्रिस्तान के पास मिला है। युवक के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। शव मोर्चरी में रखा गया है। 

यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में पांच लाख लोगों को 24 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, BKU का थाने में आठवें दिन धरना जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या हुई है। युवक एक पैर से विकलांग था। जिसका जयपुर से आर्टिफिशियल पैर चढ़वाया हुआ था। वारदात को अंजाम देने वाले भाई और उसके मामा को पकड़ लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें