फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पंचायती राज मंत्री ने किया नवरात्र मेले का शुभारंभ

Fri, 04 Oct 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ भाजपा पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने आदि शक्ति मां भगवती के पावन चरणों में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास एवं सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री द्वारा सिद्धपीठ के सौंदर्यीकरण के लिए 100 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। शाकंभरी देवी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है, जिससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहचान देशभर में है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बारे में कहा कि उन्हें सभी कार्यों के विरोध करने का नशा चढ़ा है। वह विकास नहीं चाहते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, बिजेंद्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख साढ़ौली कदीम विश्वास चौधरी, सुभाष चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौहान, डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेंद्र राणा, बिजेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, नीरज चौहान आदि रहे।


पहले नवरात्र को सिद्धपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब
शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कई घंटों तक लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालु धूप की परवाह किए बगैर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मुख्य मंदिर के कपाट खुलने से लेकर शाम को बंद होने तक मां के जयकारे गूंजते रहे। दोपहर तीन बजे तक श्रद्धालुओं की लाइन पुलिस चौकी से भी आगे तक लगी थी। भीड़ के चलते पुलिस ने सभी वाहनों को भूरादेव से पूर्व बनाए गए पार्किंग स्थल पर रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें