फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी आज कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी जनपद की सातों विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा रविवार यानी आज कर सकती है। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसके लिए जनपद से जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी रवाना हो गए हैं। प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर दावेदारों के साथ ही कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। तमाम दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। सबसे अधिक भागदौड़ दावेदारों के बीच हो रही है, जो किसी तरह टिकट पक्का कराने की जुगत लगा रहे हैं। जनपद में अभी तक किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कि या है। हालांकि कुछ दावेदार अपना टिकट पक्का होने का दावा करते रहे हैं और वे अपने विधानसभा क्षेत्रों में कई माह से तैयारी में भी जुटे हुए हैं। इनमें बहुजन समाज पार्टी के भी दो दावेदार शामिल हैं, लेकिन बसपा अपने प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा रविवार यानी आज कर सकती है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक चुनावी तैैयारियों के साथ ही प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए बुलाई गई है। सहारनपुर से जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद और अन्य पदाधिकारी लखनऊ पहुंच रहे हैं। प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने को लेकर दावेदारों की धड़कने भी तेज हैं।
बहनजी की बैठक में होगा निर्णय : जिलाध्यक्ष
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर बसपा के प्रत्याशी लगभग तय हैं, लेकिन अधिकारिक घोषणा बहनजी ही करेंगी। रविवार को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधान सभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की रणनीति के साथ ही प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें