फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन के बयान के साक्ष्य तलाशेगी एटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अली हसन बनाए गए नितिन पंत से लखनऊ में एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने भी पूछताछ की है। इससे पहले आईजी एटीएस उससे बात कर चुके हैं। नितिन ने जितने भी आरोप धर्मांतरण मामले को लेकर मौलाना कलीम सिद्दीकी पर लगाए हैं, उनसे जुड़े साक्ष्य एटीएस तलाश करेगी। ताकि आरोपों का ठोस आधार मिल सके।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र में पांवधोई स्थित श्री बालाजी घाट में रह रहे नैनीताल निवासी नितिन पंत को तीन दिन पूर्व एटीएस पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई थी। बालाजी घाट पर नितिन विश्व हिंदू अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय सचिव निपुण भारद्वाज और हिंदू संगठनों के संरक्षण में रह रहा था। निपुण भारद्वाज ने बताया कि रविवार को एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने नितिन पंत से पूछताछ की। इसके बारे में फोन पर नितिन ने उन्हें विस्तार से बताया है। निपुण के मुताबिक नितिन ने राजस्थान में जाने और जबरन धर्मांतरण कराने से लेकर फुलत मदरसे में रखे जाने के दौरान हुए घटनाक्रमों के बारे में बताया है। उसने बताया कि मदरसे में रखने के दौरान उस पर लड़कियों को फंसाने और युवकों का धर्मांतरण करने के लिए कहा जाता था। उसे कहा जाता था कि जितने हथियार चाहिए मिल जाएंगे। इसके बाद उसे नागल के उमाही और रामपुर मनिहारान स्थित मदरसे में भी रखा गया था।
निपुण के मुताबिक नितिन ने बताया कि उसके अलावा कई और लोगों का जबरन धर्मांतरण हुआ है, ऐसे लोग उसे विभिन्न मदरसों में मिले थे। इन मदरसों की जानकारी नितिन ने एटीएस को दी है। माना जा रहा है कि नितिन ने जितने भी बातें एटीएस और अन्य पुलिस अधिकारियों को बताई हैं, उनको लेकर साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे। ताकि नितिन द्वारा लगाए गए आरोपों का ठोस आधार भी सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें