सहारनपुर। छठ महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। विधि विधान से पूजन हुआ। छठ मैया के जयकारे लगे। इससे पूर्वी यमुना नहर घाट पर भक्तिमय माहौल बना रहा। इस पूजन के साथ छठ महोत्सव का समापन हो गया।
शहर में गंगोह रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर पूर्वांचलवासी सुबह सूर्योदय के पहले ही इकट्ठा हो गए थे। पूजन की सामग्री लोग अपने साथ लेकर पहुंचे थे। घाट पर पूजन की सामग्री टोकरी में रखकर श्रद्धालु आए। इसके बाद नहर के पानी में खड़े होकर पूजन किया गया। पूजन थाली में पूरी, फल, सब्जी, गन्ना, दीपक और धूप रखी गई थी। छठ मैया की विशेष पूजा करने के साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। अनेक लोगों ने लोटे में दूध से भी अर्घ्य अर्पित किया। वहीं, छठ पूजा सेवा समिति की तरफ से छठ महोत्सव को लेकर विशेष तैयारी कराई गई थी। समिति के पदाधिकारी यहां व्यवस्था बनाने में जुटे रहे, साथ ही नगर निगम ने साफ सफाई और पुल एवं घाटों पर रंगाई पुताई कराई थी। समिति के संरक्षक ठाकुर पवन सिंह, अध्यक्ष आनंद कुमार, संयोजक रामा शंकर, संतोष शाह निरहुआ, सूरज गौड़, अर्जुन यादव, उदय सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, तन्नू शाह, प्रिंस सिंह, विजय यादव, संजय कुशवाहा, बलराम सिंह, ब्रजेश सिंह और सावन यादव आदि व्यवस्थाओं को बनाने में लगे रहे। वहीं, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि गण्यमान्य लोगों ने घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बधाई दी।
सेल्फी लेती नजर आए श्रद्धालु
छठ महोत्सव के दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने नहर के पानी में खड़े होकर जब पूजन कर लिया तो, उसके बाद युवाओं में सेल्फी लेने की भी होड़ रही। बुधवार को मुकाबले बृहस्पतिवार को नहर में पानी बढ़ा हुआ था, जिस कारण लोगों ने सुबह पूजन के पहले यहां स्नान भी किया।
-- वितरित किया चाय और हलवे का प्रसाद
पूर्वी यमुना नहर घाट पर छठ महोत्सव के दौरान आरएसएस की तरफ से शिविर लगाया गया। वहां से चाय और हलवे का प्रसाद वितरण किया गया।
--- तैनात रही पुलिस
छठ महोत्सव के समापन अवसर पर सुबह से ही पूर्वी यमुना नहर घाट और पुल के आसपास पुलिस तैनात रही। कुतुबशेर थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी, एएसपी और सीओ भी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा सूर्य को जल देते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR
छठ पूजा कर घर लोटते लोग- फोटो : SAHARANPUR
बड़ी नहर पर छठ पूजा के दौरान लोगो को प्रसाद वितरित करते संघ कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा दौरान सेल्फी लेती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजा करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर रात से छठ पूजन के लिये उमड़ी श्रद्घालुओ की भीड़- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर के मानकमाउ स्थित बड़ी नहर पर छठ पूजन करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR