फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक न बरतता लापरवाही बच जाती थी अनूप की जान

विज्ञापन
मृतक अनूप का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। सहारनपुर में ऐसे कई परिवार हैं, जिन्होंने सड़क हादसे में अपनों को खो दिया है। इन लोगों की आंखों से अपनों को याद में आंसू निकल पड़ते हैं। एक-एक व्यक्ति की जिंदगी से परिवार की कई जिंदगियां जुड़ी हुई थी। इनके परिवार की पीड़ा को समझकर नागरिक नियमों का पालन करें तो भविष्य में हादसे कम होंगे। इन परिवार के लोग कहते हैं सड़क हादसे में भविष्य में किसी जान न जाए।
विज्ञापन

कर रहे थे शादी की तैयारियां, बुझ गया इकलौता चिराग
नागल क्षेत्र के गांव बढ़ेडी निवासी अनूप (28) पुत्र रमेश घर का इकलौता चिराग था। उनके पिता का निधन दस वर्ष पूर्व हो चुका है और तीन बहनें हैं। 28 जनवरी को अनूप शहर से बाइक पर गांव लौट रहे थे। नागल के लाखनौर क्षेत्र में सामने से तेज गति से उल्टी दिशा में आते ट्रक ने अनूप की बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे अनूप की मौत हो गई। उनकी मां रमेशो के पुत्र की याद में आंसू निकल पड़ते हैं। इसी तरह भाई का ख्याल आने पर बहन अर्चना, अंकिता और मनीषा का भी रो-रोककर बुरा हाल हो जाता है। रमेशो ने बताया कि उनके पति की बीमारी की वजह से 10 वर्ष पूर्व मौत हुई थी। वह राशन डीलर है और अब अनूप ही काम में उनका हाथ बटाता था। वह अनूप की शादी की तैयारियां कर रही थी। एक परिवार में लगभग रिश्ता भी तय हो गया था, लेकिन ट्रक चालक की लापरवाही ने उनके परिवार की खुशियां उजाड़ दी। रमेशो कहती हैं कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पर निकलते समय अपने साथ ही दूसरों की जिंदगी का भी ख्याल रखें। वह चाहती हैं कि इसको लेकर जागरूकता आए और भविष्य में उनके पुत्र की तरह किसी सड़क हादसे में जान न जाए एवं किसी परिवार को पीड़ा न झेलनी पड़ी।
इन बातों का रखें ध्यान
- दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं
- वाहन को तेज रफ्तार से न दौड़ाएं
- मोड़ पर वाहनों की रफ्तार कम रखें
- कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें
- शराब पीकर वाहन न चलाएं
एक वर्ष में हो चुकी है 128 लोगों की मौत
जिले में एक वर्ष में 1232 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें में 128 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर हादसों में मौत की वजह तेज रफ्तार और उल्टी दिशा में वाहन दौड़ाना। हेलमेट का प्रयोग न करना और कारों में सीट बेल्ट न लगाना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष में हुए प्रमुख सड़क हादसे
- अंबाला रोड पर डंपर के टक्कर मारने पर बाइक सवार अमन कॉलोनी निवासी शादाब की मौत
- गंगोह रोड पर सड़क हादसे में सुप्रीत नामक युवक की मौत
- गागलहेड़ी बाईपास पर नागल थाना क्षेत्र के गांव भिक्खनपुर निवासी तीन युवकों की मौत
- दीपावली की शाम तीतरो मार्ग पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की जान गई थी
- बाईपास पर कार अनियंत्रित होने पर पंजाब निवासी दो लोगों की मौत।
- मिर्जापुर में अनियंत्रित बाइक के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत

मृतक अनूप की मां रमेशो व बहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें