फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के व्यवहार से क्षुब्ध वकील भूख हड़ताल पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। एसडीएम के व्यवहार और कार्यशैली से नाराज होकर तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन ने नौ सितंबर से एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बार एसोसिएशन ने पूर्व घोषणा के अनुसार सोमवार को तहसील परिसर में एक दिन की भूख हड़ताल रखी। एसोसिएशन की मांग है जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता, उनका बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा यदि एसडीएम का स्थानांतरण नहीं किया, तो वे मुख्य सड़क पर मार्च निकालेंगे। भूख हड़ताल पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार, सचिव मेहरबान, चौधरी नकली सिंह, विशंभर प्रसाद, सतीश पुंडीर, चौधरी अनिल गुज्जर, मेहरबान, आलोक, सौरभ सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें