फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 142 मृतक आश्रितों को खाते में पहुंची 71 लाख की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण से मरे 142 व्यक्तियों के आश्रितों के बैंक खाते में दैवी आपदा विभाग ने 71 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भेज दी गई है। प्रत्येक मृतक आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। जनपद में कोरोना से 420 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि अभी तक 142 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण से मरे व्यक्तियों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मृतक आश्रितों को आवेदन करना होगा। यह सहायता राज्य आपदा निधि से दे जा रही है। जनपद के 420 मृतक आश्रितों को 2.10 करोड रुपये की सहायता प्राप्त होगी। इसके लिए कलक्ट्रेट स्थित दैवी आपदा कार्यालय पर आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। कार्यालय के कर्मचारी कोविड संक्रमण से मरे व्यक्तियों के आश्रितों को फोन कर सूचना भी दे रहे हैं। मृतक आश्रितों के बैंक खाते में सहायता राशि भेजी गई है। मृतक आश्रितों को निर्धारित प्रपत्र के साथ जरूरी कागज संलग्न कर आवेदन करना होगा। इसमें मृतक का नाम, पूरा पता, आरटी, पीसीआर, एंटीजन, सीटी स्कैन की तारीख, जिसमें कोविड संक्रमण प्रमाणित हुआ हो। मृत्यु प्रमाणपत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड नंबर, मृतक आश्रित का नाम, आश्रित का मृतक से संबंध, आधार कार्ड का नंबर, बैंक खाता संख्या और आश्रित का मोबाइल नंबर देना जरूरी है।
मृतक आश्रित जल्द करें आवेदन
कोविड संक्रमण से मरे 142 व्यक्तियों के आश्रितों के बैंक खाते में 71 लाख रुपये की सहायता राशि भेज दी गई है। अभी तक इतने ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। शेष मृतक आश्रित भी जल्द ही अपने आवेदन जमा कराएं। जिससे उन्हें भी सहायता राशि दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें