सहारनपुर। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान के अंतिम एवं चौथे दिवस शनिवार को वोटरों ने बूथ पर पहुंच कर आवेदन दिए। हालांकि बूथों पर वोट बनवाने वाले कम संख्या में ही पहुंचे। पहली बार वोट बनवाने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सूची में नाम न मिलने और मतदाता पहचान पत्र न बनने की शिकायतें भी आई।
चिलकाना में बीएलओ पर्यवेक्षक अजय कुमार, प्रदीप कुमार, ललित कुमार, मनोज सैनी ने बताया कि इस शनिवार निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान का चौथा तथा अंतिम दिवस था। बहुत से वोटरों ने पहले तीन अभियानों में अपने वोट बनवाएं, जिस कारण इस अभियान में वोटर वोट बनवाने उतनी संख्या में नहीं पहुंचे। प्रत्येक बूथ पर कुछ गिने-चुने वोटर ही अपना वोट बनवाने के लिए पहुंचे। दोपहर एक बजे बूथ संख्या 28 नथमलपुर में अपना वोट बनवाने आये लता, सिमरन, सौरभ तथा पठेड के बूथ 15 के नसीम, रुबीना ने बताया कि घर के काम में समय न मिल पाने के कारण अभी तक वोट नहीं बनवा पाये थे। अब वोट बनवाने आये हैं।
तहसीलदार ने की पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
रामपुर मनिहारान के रघुबीर शरण स्कूल के बूथ संख्या 40 से 43 तक में मृतकों व शादी होकर दूसरी जगह जा चुकी लड़कियों की दस वोट सूची से हटाई। परिवर्तन की एक मत व 35 नये मतदाता भी बनाए। चमन लाल कन्या इंटर कालेज में मतदान केंद्र के बूथों पर पहुंचे अफसाना, सारिक, अजय, नरेंद्र, राजू, नीरज, सुरेंद्र, निर्मल, सोनी, गौरी के अपने मत बनवाए। तहसीलदार विपिन द्विवेदी ने बूथों पर जाकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य की समीक्षा भी की।
कई बार दस्तावेज कराए जमा नहीं हुआ नाम की त्रुटि में सुधार
तीतरो के गांव महंगी में बूथ पर पहुंचे अमित शर्मा ने बताया वह कई बार दस्तावेज जमा करा चुका है, लेकिन अभी तक उसके नाम की त्रुटि में सुधार नहीं हो सका है। गांव बालू के बूथ पर दिया, मानसी, रविना 18 की आयु पूर्ण होने के उपरांत अपना वोट बनवाने पहुंची थी। उनमें वोट बनवाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। अंबेहटा के मुहल्ला गुजरान की मोहसिन अपने पिता अकबर के साथ वोट बनवाने पहुंची थी।
पिछले चुनाव में भी भरा था संशोधन फार्म नहीं हुआ सुधार
साढ़ौली कदीम के गांव शेरपुर पेलो के बूथ संख्या 185, 186, 187 पर 23 नये मतदाताओं ने फार्म 6 भरकर अपने प्रपत्र जमा कराए। बीएलओ राजेश कुमार, देवेन्द्र गोयल, ज्योति रानी ने बताया कि अंतिम दिन 62 वोट सूची से हटाने के लिए फार्म 7 जमा कराए। नाम संशोधन के लिए 7 मतदाताओं ने फार्म 8 भरकर जमा कराया। नाम संशोधन कराने पहुंचे आशाराम व मुनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पिछले चुनाव में भी संशोधन का फार्म भरा था लेकिन सूची में नाम संशोधित नहीं हुआ। एसडीएम बेहट रामजी लाल ने भी केंद्र का निरीक्षण किया।
किसी का सूची में नाम नहीं तो किसी का नहीं मिला पहचान पत्र
राजकीय डिग्री कॉलेज देवबंद स्थित पोलिंग स्टेशन पर सुपरवाइजर रजनीश गुप्ता ने बताया फौलादपुरा लहसवाड़ा शिक्षक नगर पोलिंग बूथ पर नये वोटरों के 60 फार्म भरे। शिक्षक नगर देवबंद के रवि कुमार, निधि तथा वेद विहार के तुषार जैन, लहसवाड़ा की शबिया व फौलादपुरा की रेशमा ने नई वोट हेतु आवेदन किया। लहसवाड़ा के कमल खटीक ने वोट न मिलने तथा शोएब ने पहचान पत्र न मिलने की शिकायत की। बीएलओ प्रवेश कुमार राजीव कुमार सुरेंद्र संयोगिता प्रदीप कुमार, अनिल आदि रहे।
चिलकाना के गांव पठेड में वोट बनवाते वोटर- फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी में वोटों का पुनरीक्षण करती बीएलओ की टीम- फोटो : SAHARANPUR
तीतरो के गांव बालू में मतदाता सूची निरीक्षण को पहुंचे ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुटी बीएलओ- फोटो : SAHARANPUR