फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले डेंगू के सभी 424 मरीज स्वस्थ होने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बुखार से लगभग हर गांव में मौत हुई है। कइयों की मौत की वजह डेंगूू भी बताया गया है। मगर चिकित्सा विभाग का दावा है कि सरकारी अस्पतालों में हुई जांच में मिले डेंगू के सभी 424 मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

जनपद में बुखार करीब तीन माह से चल रहा है। इस बार डेंगू का पहला मरीज गांव टपरी कलां में मिला था। बीते दिनों कई दिन ऐसे रहे, जब एक दिन में 20 तक मरीज मिले। चिकित्सा विभाग अभी तक 424 मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। दावा है कि सरकारी अस्पतालों में अभी तक जितने भी मरीजों की जांच रिपोर्ट में डेंगू आया है, वह सभी स्वस्थ हुए हैं, जबकि डेंगू ही से कई मौतें होने की सूचना मिलती रही है, जिनमें एक चिकित्सक का बेटा तक शामिल रहा है। मगर चूंकि उनमें डेंगू की पुष्टि सरकारी अस्पताल की जांच में नहीं हुई थी ऐसे में विभाग उनको गिनती में नहीं रखता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकार और विभाग किट से होने वाली जांच को नहीं मानता है। चूंकि प्राइवेट अस्पताल और लैब किट से जांच करती हैं, ऐसे में उनके निगेटिव या पॉजिटिव होने का मतलब नहीं रहता है।
डेंगू के तीन और बुखार के 14 मरीज मिले
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को भी तीन मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उधर, वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टीमों के द्वारा ब्लॉक बलियाखेड़ी के गांव उनाली, बेलड़ा, ब्लॉक नकुड़ के गांव नीची नकुड़, ब्लॉक देवबंद के गांव साधारणसिर, ब्लॉक पुवांरका के गांव घाना तथा सहारनपुर शहर में मोहल्ला ओजपुरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 55 रोगी पहुंचे, जिनमें बुखार के 14 मरीज शामिल रहे। बुखार के मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इसके अलावा टीमों के द्वारा 435 घरों पर जाकर 1793 लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभी तक जितने भी मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। वह सभी स्वस्थ हुए हैं। डेंगू से मौत की कोई सूचना विभाग के पास नहीं है। इसके अलावा विभाग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और सामान्य बुखार पर नियंत्रण के लिए लगातार शिविर आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें