सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस भर्ती तैनात किया गया था। अखिलेश यादव की झलक पाने को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोंकझोक होते भी देखी गई। वहीं, अखिलेश यादव जब फिरदौस गार्डन पहुंचे तो वह समारोह में जाने वाले गेट से पहले ही कार से उतर गए। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पुनः कार में बैठाया और दूसरे रास्ते से भीतर लेकर गए।
सपा मुखिया बोले सपा पीडीए गठबंधन के साथ मिलकर लडेगी चुनाव
कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की आवाज उठाने वाले सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। लेकिन समाजवादी लोग किसी भी कीमत पर सरकार से नहीं डरने वाले नहीं हैं।
सपा के दिवंगत मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र सपा नेता कार्तिकेय राणा के मजनूवाला रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खान के मामले में भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी।
पीडीए गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी सपा
उन्होंने कहा सपा पीडीए गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सपा ने गठबंधन को चुनाव लड़ने का मसौदा तैयार किया है।
उन्होंने कहा देवबंद भाईचारा की संस्कृति का शहर है, जिसका जंगे आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देवबंद वह स्थान है जिसने उर्दू में शिक्षा दी। लोगों का जीवन बदला है।
ऐसी जगह आकर कार्यकर्ताओं से मिलकर मुझे पूरा भरोसा है कि जो गंगा-जमुनी तहजीब है, आपसी भाईचारा है उसे वापस लौटाने के लिए समाजवादी कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोडेंगे। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के काम करेगी। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरा।