फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daoband: पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जगह-जगह हुआ स्वागत, बोले-चुनाव में रखना यही जोश

Thu, 02 Nov 2023 03:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Akhilesh Yadav Update : देवबंद पहुंचे अखिलेश यादव के तय रूट में बड़ी चूक हो गई। इसमें अफसरों की गलती सामने आई है। पढ़िए ताजा अपडेट क्या है।
विज्ञापन
देवबंद पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में भी जोश रखना। वह जिले में जगह-जगह पर जोरदार स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

चुन्हैटी हाईवे, कोलकी टोल प्लाजा, देवबंद और साधारणसिर आदि स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। देवबंद में वह जितनी देर रहे तब तक कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। साधारणसिर में सुबह 11 बजे ही कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए थे, लेकिन सपा मुखिया वहां पर 1:20 बजे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन

देवबंद में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला

पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने मुखिया को भरोसा दिलाया कि लोकसभा चुनाव में हर हाल में जीत हासिल करेंगे। कार्यकर्ताओं में इतना जोश देखकर पूर्व सीएम भी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि चुनाव में यही जोश और जज्बा रखना। 

 

अखिलेश यादव - फोटो : Amar Ujala
उधर, पूर्व सीएम के आगमन के चलते देवबंद में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। हालांकि प्रशासन द्वारा हाईवे से देवबंद-गंगोह बाईपास का रूट डायवर्ट किया गया था। बावजूद इसके शादी समारोह में आने वाले वाहनों के कारण इस मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पूर्व सीएम अखिलेश यादव कार्तिकेय राणा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो रोड पर करीब पौने घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

 

 
गलत रूट पर निकला पूर्व सीएम का काफिला
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के देवबंद आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इसके बावजूद उनके देवबंद जाने वाले तय रास्ते को लेकर असमंजस हो गया। दरअसल, पूर्व सीएम अखिलेश यादव चार्टर्ड प्लेन से 12:07 बजे सरसावा हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से उन्हें सड़क मार्ग से सरसावा होते हुए देवबंद पहुंचना था, लेकिन रास्ते भटके पायलट काफिले को सहारनपुर की तरफ लेकर बढ़ गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जब इसका पता चला तब तक उनका काफिला पिलखनी के निकट स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन तक जा चुका था। इसके बाद सभी गाड़ियों को वापस मोड़ने के लिए निर्देश मिले और निर्धारित रूट पर लाया गया।

 


यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई
विज्ञापन

अखिलेश यादव बीच में - फोटो : Amar Ujala

पूर्व विधायक के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद 
दोपहर करीब 1.40 मिनट पर अखिलेश यादव फिरदौस गार्डन में पहुंचे। वह समारोह में जाने वाले गेट से पहले ही कार से उतर गए। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने दोबारा कार में बैठाया और दूसरे रास्ते से अंदर लेकर गए। यहां पर अखिलेश यादव ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। माविया अली की माता रजिया बेगम ने अखिलेश यादव के सिर पर हाथ रखकर दुआओं से नवाजा। शादी में अखिलेश यादव करीब एक घंटा रुके। यहां पर पूर्व सीएम और बसपा सांसद फजलुर्रहमान की नजदीकियां भी चर्चा का विषय रहीं। इससे पहले स्टेट हाईवे-59 स्थित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राव कारी साजिद के कार्यालय पर भी अखिलेश यादव का स्वागत किया गया।


यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें