बेहट (सहारनपुर)। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी मो. इकबाल के परिवार, जानकारों तथा इनसे जुड़ी फर्मों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों पर कब्जे की कार्रवाई रविवार देर रात तक चली। प्रशासन ने कुर्क की गई कुल 1350 बीघा भूमि पर कब्जा लेते हुए सरकारी बोर्ड लगा दिए है।
पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में जांच के बाद खनन माफिया हाजी मोहम्मद इकबाल के परिवार से जुड़े लोगों और इनसे जुड़ी फर्मों के नाम खरीदी गई 107 करोड़ की 125 संपत्तियों (जमीनों) को चिह्नित कर कुर्क किया था। जिन पर बीते पिछले दो दिन से कब्जा लेने की कार्रवाई की जा रही थी। शनिवार व रविवार को पुलिस प्रशासन ने चिह्नित की गई 1350 बीघा भूमि पर कब्जा लेते हुए जब्तीकरण संबंधी बोर्ड लगाए है। रविवार को यह कार्रवाई देर रात तक चली। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि चिह्नित की गई कुल 1350 बीघा संपत्ति पर कब्जा लेकर सरकारी बोर्ड लगा दिए गए है।