फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एडीजी ने मां शाकंभरी में सुरक्षा व्यवस्था जांची

Thu, 10 Oct 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सिद्ध पीठ में भ्रमण कर जानकारी लेते एडीजी जोन ध्रुव कांत ठाकुर और पुलिस अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
शांकभरी। श्री शाकंभरी देवी सिद्धपीठ पर शारदीय नवरात्र मेले का बुधवार को एडीजी जोन ध्रुवकांत ठाकुर ने निरीक्षण किया। एडीजी ने कंट्रोल रूम से लेकर मेला परिसर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और भावनाओं का ध्यान रखते हुए उनको किसी भी तरह की परेशानी न होने दे।
विज्ञापन

एडीजी माता श्री शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे,जहां पर सिद्धपीठ व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने उनका माल्यार्पण कर माता की चुनरी से स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने जगत जननी माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद दर्शन के बाद सिद्धपीठ व्यवस्थापक के साथ बातचीत भी की। यहां से एडीजी मेला कोतवाली पहुंचे और मेले में पुलिस की ड्यूटी एवम अन्य जानकारी की। ड्यूटी रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र पर महिला आरक्षियों से महिला श्रद्धालुओं को मिशन शक्ति की जानकारी देने के बारे में भी पूछा।
उन्होंने प्रवेश एवम निकास द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। यहां से एडीजी डीआईजी, एसएसपी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल ही मेला परिक्षेत्र में सिद्धपीठ से भूरादेव तक पैदल ही भ्रमण पर निकल गए। एडीजी मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर डीआईजी अजय साहनी व एसएसपी रोहित सजवान, एसपी देहात सागर जैन, सीओ अजितेश सिंह, कोतवाली प्रभारी बीनू चौधरी, मेला कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम, शांकभरी चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें