फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्वकर्मियों की कार्यप्रणाली पर एडीजी ने जताया असंतोष

विज्ञापन
नानौता में महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता। बड़गांव (सहारनपुर)। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने शनिवार को नानौता और बड़गांव थानों में पहुंच कर थाना दिवस पर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नानौता में उन्होंने राजस्वकर्मियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

शनिवार को दुपहर करीब एक बजे नानौता थाने पहुंचे एडीजी राजीव सभरवाल ने समाधान दिवस में पूर्व में आए प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। शिकायतों के निस्तारण के संबंध में संबंधित लेखपाल से जानकारी ली। उनके द्वारा पाया गया कि समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों की संख्या भी बहुत कम है। इसकी जानकारी उन्होंने लेखपालों से ली। राजस्व कर्मियों के कार्य से एडीजी असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कार्य में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाने के अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों, कंप्यूटर कक्ष की जांच के साथ-साथ महिला हेल्पडेक्स पर पहुंच आने वाली शिकायतों की स्कैनिंग की। जांच करने हेतु महिला पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके साथ एसएसपी डॉ. एस चनप्पा और क्षेत्राधिकारी गंगोह मौ रिजवान भी मौजूद रहे।
बड़गांव में भी एसएसपी के साथ समाधान दिवस में पहुंचे एडीजी राजीव सभरवाल ने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस और राजस्वकर्मियों को निर्देश दिए कि वे थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुन कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करें। इस दौरान सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय सहित अधीनस्थ पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

नानौता थाने में फरियादियों की समस्या सुनते एडीजी राजीव सभरवाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें