फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जंगली जानवर ने पशुशाला में 34 भेड़ों को नोंचकर मार डाला

विज्ञापन
गांव फिरोजाबाद में जंगली जानवर द्वारा मारी गई भेड़ और  पास खड़ा पीड़ित। स्रोत ग्रामीण - फोटो : खतरे के निशान से ऊपर बहती क्वारी नदी ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। गांव फिरोजाबाद में रात के समय जंगली जानवर ने पशुशाला में घुसकर 34 भेड़ों को मार डाला। सभी खून से लथपथ थीं। सभी भेड़ों के शव को पोस्टमार्टम के बाद दबवा दिया गया।
गांव फिरोजाबाद निवासी सुभाष ने बताया कि वह भेड़ों का पालन करता है। रोजाना की तरह सोमवार रात में भेड़ों को पशुशाला में बंद किया था। देर रात जब उसे भेड़ों की कोई आवाज सुनाई नहीं दी, तब किसी अनहोनी का आभास हुआ। पशुशाला में जाकर देखा तो सभी भेड़ें लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ी थी, जिन्हें देखकर सुभाष ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए। भेड़ों के शवों की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी जंगली जानवर ने यह हमला किया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चिलकाना प्रभारी डॉ. आलोक कुमार शेरावत गांव पहुंचे तथा सभी भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि भेड़ों की मौत किसी जंगली जानवर के काटने से हुई है। पीड़ित सुभाष ने बताया कि भेड़ों की कीमत लगभग 10 से 12 लाख रुपये थी। इन्हीं से उसके परिवार का पालन-पोषण होता था।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल गौतम मौके पर भेजा गया था। घटना का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। शवों को दबाव दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें