फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार लोग हुए घायल, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 14 Oct 2022 04:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Accident: हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saharanpur Accident: सहारनपुर जनपद के गंगोह में कार और दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चालक कार सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


यह हादसा गुरुवार रात बाइपास मार्ग पर हुआ। गांव जुखेड़ी निवासी 55 वर्षीय जगवीर अपने पुत्र सचिन एवं गांव साल्हापुर निवासी अभिमन्यु के साथ एक बाइक पर सवार होकर मेला देखकर लौट रहे थे। एक अन्य बाइक पर गांव खानपुर निवासी कलीम एवं हुश्नजहां भी जा रहे थे। वहीं बाइपास मार्ग पर काली मंदिर के निकट सामने से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइकों पर सवार सभी लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई भूपेंद्र शर्मा ने पुलिस कर्मियों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पांचों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान जगवीर की मौत हो गई। उधर, जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मामले में जुखेड़ी निवासी कर्मवीर पुत्र नकली सिंह ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें