फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडवन के रिहान ने सहारनपुर के उस्मान को चटाई धूल

विज्ञापन
गंगोह के भगवती मेले में दंगल में दम दिखाते पहलवान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। मां भगवती मेला परिसर में अंतर राज्यीय दंगल का शुभारंभ किया गया। पहले दिन रिहान झाड़वन ने उस्मान सहारनपुर को पटखनी देकर इनामी कुश्ती जीती।
विज्ञापन

मां भगवती मेला परिसर में आयोजित दंगल का शुभारंभ रालोद के प्रदेश सचिव हाजी सलीम कुरैशी व मेला प्रभारी एसआई भूपेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों का दंगल में आए पहलवानों से परिचय कराया गया। उन्होंने दंगल को पौराणिक परंपरा का प्रतीक बताते हुए पहलवानों की हौसला अफजाई की। हाजी सलीम ने सरकार से पहलवानों को विशेष सुविधा देकर प्रोत्साहित करने की मांग की। इसके उपरांत कुश्ती का सिलसिला शुरू किया गया। फारुक बाबुपुरा ने कमल नकुड़, समीर बाढ़ीमाजरा ने कैफ झाड़वन को हराया।
वहीं सोनिश, फतेह, अकसद, अहसान जलालाबाद, रमीज रजा गंगोह, रिहान सहारनपुर, शोएब, जुबैर, उस्मान, शाहरुख, काला राणा माजरा, रजत बिलासपुर, जुनैद घाटमपुर की कुश्तियां बराबरी पर छूटी। दंगल प्रभारी सुहैल खान, खलीफा सूफी तहसीन, तहसीन मंसूरी, मुरसलीन, अफसर चौधरी का सहयोग मिला। संजीव ठाकुर, रमेश गर्ग, संदीप तायल, अजय ऐरन, तरुण तायल, उमंग गर्ग, रजत गर्ग, विजेंद्र सैनी ने हाजी सलीम को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें