फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बच्ची का अपहरण, पांच घंटे बाद ईंख के खेत से बदहवास हालत में मिली मासूम, डॉक्टर ने किया रेफर

Mon, 13 May 2024 12:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। करीब पांच घंटे बाद बच्ची बदहवास हालत में ईंख के खेत में पड़ी मिली। सीएचसी से बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में अपहरण का मामला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के लखनौती में थाना गंगोह क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय बच्ची का किसी ने अपहरण कर लिया। ग्रामीणों व पुलिस ने रातभर बच्ची की तलाश की। करीब पांच घंटे बाद बच्ची ईंख के खेत में बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को सीएचसी से जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय बच्ची अपने परिजनों के साथ धार्मिक स्थल के भंडारे से देर रात घर लौट रही थी। तभी बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए देर रात तक छानबीन की। परिजनों ने रिश्तेदारी में फोन किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और रातभर बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला। लेकिन देर रात तक बच्ची नहीं मिल सकी। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि दूसरे समुदाय के एक युवक को उन्होंने बच्ची को ले जाते देखा है। पुलिस ने तभी आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बंद कमरे में मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, साथी फरार, हत्या की आशंका
विज्ञापन

वहीं, आरोपी की निशानदेही पर ईंख के खेत से बच्ची को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: बेटियों पर आफत: छात्राओं के पीछे चाकू लेकर दौड़े सिरफिरे, ऐसे बचाई जान, प्रधानाचार्य ने थाने में दी तहरीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें