फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष और समिति पार्टी का मुख्य अंग : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ अध्यक्ष और समिति पार्टी का मुख्य अंग : विधायक
विज्ञापन

देवबंद। विधायक ब्रिजेश सिंह ने मंगलवार को नगर के बूथ नंबर 236 के अध्यक्ष व सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप के आवास पर आयोजित बैठक में विधायक ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और सदस्य पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए पार्टी की प्रथम इकाई बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति ही पार्टी का मुख्य अंग है। प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित में कार्य करती है। बूथ अध्यक्ष राजीव कश्यप ने कहा कि संगठन उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा। इस मौके पर नगराध्यक्ष गजराज राणा, पंकज कश्यप, जनेश्वर सैनी, डा. सुखपाल सिंह, रामकुमार त्यागी, मंगलू कश्यप, अंग्रेज कश्यप, फकीरचंद, रमन कोहली, जसवंत, प्रदीप शर्मा, अमित कंसल, राजकिशोर गुप्ता, धारा सिंह, सुधीर भटनागर, अशोक कोहली, अमन कंसल, राकेश सैनी, संजय कश्यप, राजकुमार कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने की मांग
देवबंद। नूरपुर निवासी राजकुमार ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर शुगर मिल रोड पर गन्नों की ट्रालियों व बोगियों के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शुगर मिल रोड क्षतिग्रस्त है। जिस पर ईट के रोड़े डाल दिए गए जिससे पैदल और बाइकों पर चलने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं। गन्नों की ट्रालियां आदि चलने के कारण मार्ग पर हर समय जाम लगा रहता है जिससे नूरपुर समेत अन्य गांवों को जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें