फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 ग्राम पंचायत और 28 ग्राम विकास अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष 2017-18 में ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों का विवरण साफ्टवेयर में फीड न कराने पर 25 ग्राम पंचायत और 28 ग्राम विकास अधिकारियों का एक माह का वेतन रोक दिया गया है। कार्यों की रिपोर्ट न देने तक इन अधिकारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों का विवरण 25 ग्राम पंचायत और 28 ग्राम विकास अधिकारियों ने साफ्टवेयर में फीड नहीं कराया है। इन अधिकारियों को बार-बार विवरण फीड कराने के निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन लापरवाही बरतते हुए इन्होंने विवरण फीड नहीं किया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बलियाखेड़ी ब्लॉक तीन ग्राम विकास अधिकारी, पुवांरका के पांच ग्राम पंचायत अधिकारी, चार ग्राम विकास अधिकारी, मुजफ्फराबाद के दो ग्राम पंचायत अधिकारी, एक ग्राम विकास अधिकारी, सढ़ौली कदीम के पांच ग्राम पंचायत अधिकारी, चार ग्राम विकास अधिकारी, सरसावा के तीन ग्राम पंचायत अधिकारी, चार ग्राम विकास अधिकारी, नकुड़ के पांच ग्राम पंचायत अधिकारी, तीन ग्राम विकास अधिकारी, गंगोह के एक ग्राम पंचायत अधिकारी, पांच ग्राम विकास अधिकारी, रामपुर मनिहारान के दो ग्राम पंचायत अधिकारी, एक ग्राम विकास अधिकारी, नागल के एक ग्राम पंचायत अधिकारी, तीन ग्राम पंचायत अधिकारी, नानौता के एक ग्राम पंचायत अधिकारी का नवंबर माह का वेतन रोक दिया गया है।
--------------------------------------------
स्वच्छता के प्रति प्रतियोगिता के माध्यम से करेंगे जागरूक: सतीश
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत नौ से 19 नवंबर तक स्वच्छ भारत विश्व शौचालय दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। स्वच्छ भारत मिशन में उल्लेखनीय कार्य करने ग्राम प्रधानों, लोगों, स्वच्छता ग्रहियों को सम्मानित किया जाएगा। गांवों में दीवारों पर स्वच्छता को लेकर पेटिंग की जाएगी। 19 नवंबर को पूरे कार्यक्रम के फोटो और वीडियो वीडियो अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें