फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं गन्ना किसान, एक क्लिक पर होगा समस्या का समाधान

Sat, 14 Jul 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गन्ना डालने जाते किसान
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेडडी ने समस्याओं का समाधान के लिए अपने कार्यालय में टोल फ्री किसान काल सेंटर स्थापित किया है। जो पूरे सप्ताह चौबीसों घंटे कार्य करेगा। इसमें दर्ज शिकायतों का निस्तारण अधिक से अधिक एक पखवाडे़ में करना होगा।
विज्ञापन


गन्ना किसानों की समस्याओं और शिकायतों का जल्द समाधान कराने के लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इसमें गन्ना किसानों की हर प्रकार की समस्याओं को सुनकर दर्ज किया जाएगा। दर्ज कराई गई शिकायतें ऑनलाइन संबंधित जिले के जिला गन्ना अधिकारी के पोर्टल पर भेज दी जाएगी। संबंधित जिला गन्ना अधिकारी को किसानों की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक निश्चित अवधि में कराना होगा। शिकायतों की गंभीरता के अनुसार ही उसके निस्तारण के दिवस निश्चित किए गए हैं।

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान से संबंधित शिकायतें 15 दिवस, पर्ची निर्गमन संबंधी पांच दिन, सर्वे सट्टा में गलती/संशोधन संबंधी 15 दिन, समिति कृषि निवेश संबंधी एक सप्ताह, लाभार्थी परक योजनाओं संबंधी एक सप्ताह, गन्ना क्रय केंद्र संचालन संबंधी तीन दिन, कीट/बीमारी के उपचार संबंधी एक सप्ताह और घटतौली संबंधी शिकायतों को उसी दिन निस्तारित किए जाने के निर्देश हैं। उन्होंने गन्ना किसानों का आह्वान किया कि वह विभागीय टोल फ्री किसान कॉल सेंटर 1800 -121-3203 पर बात कर अपनी शिकायतों का निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें