फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीएस और ट्रांसलेम में मैंगो पार्टी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीएस और ट्रांस किड्स में मैंगो पार्टी का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के किंडरगार्टन में शुक्रवार को मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। सभी बच्चे पीले रंग की ड्रेस में आए। बच्चों को गेम खिलाए गए उसके बाद मैंगो पार्टी में आम का स्वाद लिया। बच्चों को शिक्षिकाओं ने आम के प्रकार भी बताए। वहीं आम से बनने वाली खाने की वस्तुओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित के निर्देशन में विभागाध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता द्वारा किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मवाना रोड स्थित ट्रांस किड्स एकेडमी इंटरनेशनल नर्सरी विंग में भी मैंगो पार्टी हुई। शिक्षिका ममता जसौरिया ने आम की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी दी। शताक्षी और संयम ने आम से बनने वाली चीजें जैसे शेक, चटनी आदि के बारे में बताया। उसके बाद सभी ने मिलकर आम का भरपूर स्वाद लिया। जूनियर विंग की कोआर्डिनेटर रेनू तनेजा ने आम के ऊपर एक कहानी बच्चों को सुनाई। एडमिनिस्ट्रेटर संध्या त्यागी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें